भोरे: सुमेर पुर मोड़ के पास शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालयमें भेजे गए सभी आरोपी
विजयीपुर थाना क्षेत्र के सुमेरपुर मोड़ के पास पुलिस ने कार्रवाई कर शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को पकड़ लिया। सभी लोगों को मेडिकल जांच कराया गया पुष्टि होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार तीनों मठिया निवासी सावरिया कुशवाहा मिश्र बनहौरा निवासी मंजेश सिंह तथा विजयीपुर गांव निवासी सोल्जर खरवार उर्फ जितेंद्र शामिल है।