Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

डीजल-पेट्रोल खत्म होने की आशंका से मची अफरा-तफरी, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़। डीजल और पेट्रोल खत्म होने की आशंका को लेक...

MORE NEWS

बेतिया में भाकपा का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

इस्तीफे की मांग तेज, छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम चंपारण के बेतिया में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद के बैनर तले केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यालय से निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ईमली चौक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था और सरकारी नीतियों को लेकर विरोध जताया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है तथा छात्रों, युवाओं, किसानों और मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले और असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है, जिसका पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। उन्होंने छात्र-युवा आंदोलनों के साथ हर स्तर पर खड़े रहने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति सहित राधामोहन यादव, चन्द्रिका प्रसाद, बाबूलाल चौरसिया, अशोक मिश्र, केदार चौधरी, समर दत्ता, गायत्री देवी, आरती, कैलाश प्रसाद, मोहन यादव, अंजारुल, बब्लू दूबे एवं अन्य नेताओं ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

बेतिया में भाकपा का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन इस्तीफे की मांग तेज, छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप पश्चिम चंपारण के बेतिया में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद के बैनर तले केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यालय से निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ईमली चौक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था और सरकारी नीतियों को लेकर विरोध जताया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है तथा छात्रों, युवाओं, किसानों और मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले और असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है, जिसका पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। उन्होंने छात्र-युवा आंदोलनों के साथ हर स्तर पर खड़े रहने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति सहित राधामोहन यादव, चन्द्रिका प्रसाद, बाबूलाल चौरसिया, अशोक मिश्र, केदार चौधरी, समर दत्ता, गायत्री देवी, आरती, कैलाश प्रसाद, मोहन यादव, अंजारुल, बब्लू दूबे एवं अन्य नेताओं ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

Bettiah, West Champaran | Jul 20, 2026

क्लीनिक की तीसरी मंजिल पर नर्स का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप…

बेतिया के एक निजी क्लीनिक की तीसरी मंजिल पर कार्यरत नर्स का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शेखवना मठ निवासी ममता कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले छह वर्षों से डॉ. संतोष कुमार सिंह और डॉ. रूबी के क्लीनिक में कार्यरत थीं।

परिजनों का कहना है कि ममता का मोबाइल फोन एक दिन पहले से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं होने पर उसकी बहन क्लीनिक पहुंची और डॉक्टर व स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद तीसरी मंजिल पर खोजबीन के दौरान एक कमरे में बेड के नीचे ममता का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि शव को कई गद्दों से ढंककर छिपाया गया था ताकि किसी को इसकी जानकारी न हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, नगर थाना पुलिस और बाद में डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ममता की गला दबाकर हत्या की गई और शव को छिपाने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका मजबूत होती है।

वहीं, डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ममता उनके क्लीनिक की पुरानी कर्मचारी थी और परिवार के सदस्य जैसी थी। उन्होंने बताया कि जब वह नहीं मिली तो उसकी तलाश की गई और बाद में परिजनों के साथ खोजबीन के दौरान शव मिला। उनके अनुसार मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि ममता कुमारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी की आपराधिक भूमिका है या नहीं।

क्लीनिक की तीसरी मंजिल पर नर्स का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप… बेतिया के एक निजी क्लीनिक की तीसरी मंजिल पर कार्यरत नर्स का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शेखवना मठ निवासी ममता कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले छह वर्षों से डॉ. संतोष कुमार सिंह और डॉ. रूबी के क्लीनिक में कार्यरत थीं। परिजनों का कहना है कि ममता का मोबाइल फोन एक दिन पहले से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं होने पर उसकी बहन क्लीनिक पहुंची और डॉक्टर व स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद तीसरी मंजिल पर खोजबीन के दौरान एक कमरे में बेड के नीचे ममता का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि शव को कई गद्दों से ढंककर छिपाया गया था ताकि किसी को इसकी जानकारी न हो सके। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, नगर थाना पुलिस और बाद में डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ममता की गला दबाकर हत्या की गई और शव को छिपाने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका मजबूत होती है। वहीं, डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ममता उनके क्लीनिक की पुरानी कर्मचारी थी और परिवार के सदस्य जैसी थी। उन्होंने बताया कि जब वह नहीं मिली तो उसकी तलाश की गई और बाद में परिजनों के साथ खोजबीन के दौरान शव मिला। उनके अनुसार मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि ममता कुमारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी की आपराधिक भूमिका है या नहीं।

Bettiah, West Champaran | Jul 20, 2026

नाला में मगरमच्छ का जानलेवा हमला, किसान की दर्दनाक मौत

नाला में मगरमच्छ का जानलेवा हमला, किसान की दर्दनाक मौत

Bettiah, West Champaran | Jul 20, 2026

जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 56 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
@IPRDBihar https://t.co/nkaX6BvUI4

जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 56 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। @IPRDBihar https://t.co/nkaX6BvUI4

West Champaran, Bihar | Jul 20, 2026

Bihar news : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा तेज, सत्यता की पुष्टि नहीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, YES BIHAR NEWS इस वायरल वीडियो की सत्यता, घटना के समय, स्थान या इसमें किए गए किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

यदि वीडियो में दिखाई गई घटना वास्तविक है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कानून सभी नागरिकों और अधिकारियों पर समान रूप से लागू होता है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सक्षम एजेंसियों की आधिकारिक जांच का इंतजार करना आवश्यक है।

#ViralVideo #Bihar #BiharPolice #LawForAll #EqualJustice #RuleOfLaw #PublicVoice #BettiahZila #BiharNews #BreakingNews

Bihar news : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा तेज, सत्यता की पुष्टि नहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, YES BIHAR NEWS इस वायरल वीडियो की सत्यता, घटना के समय, स्थान या इसमें किए गए किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है। यदि वीडियो में दिखाई गई घटना वास्तविक है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कानून सभी नागरिकों और अधिकारियों पर समान रूप से लागू होता है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सक्षम एजेंसियों की आधिकारिक जांच का इंतजार करना आवश्यक है। #ViralVideo #Bihar #BiharPolice #LawForAll #EqualJustice #RuleOfLaw #PublicVoice #BettiahZila #BiharNews #BreakingNews

Bettiah, West Champaran | Jul 20, 2026