कुर्था: कुर्था विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बागी कुमार वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
Kurtha, Arwal | May 12, 2026 कुर्था के पूर्व विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के आकस्मिक निधन पर अरवल विधानसभा के पूर्व विधायक कॉमरेड महानंद सिंह उनके पैतृक गांव पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बागी कुमार वर्मा का राजनीतिक और सामाजिक जीवन हमेशा प्रेरणादायी रहा।