राजनांदगांव: डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने युवक की हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 19 अक्टूबर 2023 को मामूली विवाद पर युवक की हत्या मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है,पुलिस ने मेले के दौरान एक युवक की हत्याकांड मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।इससे पूर्व 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और तीन नाबालिकों को निरुद्ध किया जा चुका है।