हसनपुर: रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में लोनी से लौटी महिला ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, 14 साल पहले हुई थी शादी
थाना रहरा क्षेत्र के गांव पौरारा में 35 वर्षीया कंचन त्यागी ने अपने ही घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका कंचन अपने पति मोहित त्यागी के साथ पिछले एक साल से गाजियाबाद के लोनी में रह रही थी। पति मोहित वहां ओला कैब चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है।