अतरी: अतरी के डिहुरी में सर्पदंश से 2 चचेरे भाइयों की मौत, विधायक ने शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात
अतरी के डिहुरी में दो दिन पूर्व दो बच्चों की मौत सर्पदंश से हो गई। दोनों चचेरे भाई के निधन उपरांत मंगलवार को विधायक रोमित कुमार ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। जहाँ घटना पर खेद जताते हुए युवा नेता ने सतर्कता व जागरुकता की अपील सभी से की। साथ ही जगरीले सरीसृप व कीट काटने की स्थिति में झाड़-फुंक छोड़ तुरन्त स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाने को कहा।