कर्वी: चित्रकूट में ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 4 ट्रक किए सीज, मचा हड़कंप
शुक्रवार सुबह 6 बजे चित्रकूट के कर्वी तहसील में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला।एसडीएम अजय यादव के नेतृत्व में हुई चेकिंग से चालकों में हड़कंप मच गया।जांच में कई ट्रक ओवरलोड और बिना एमएम-11 प्रपत्र के पाए गए।कार्रवाई करते हुए चार ट्रक सीज किए गए। सभी वाहनों को थाने भेजकर आगे की कार्रवाई जारी है।