लोहरदगा: केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक: अध्यक्ष पद के लिए 4 नाम प्रस्तावित, 8 सितंबर को फैसला, 9 को घोषणा
लोहरदगा शहर के पावरगंज स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर प्रांगण में सोमवार शाम 4 बजे लोहरदगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संतोष लकड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, मोहन दुबे, सूरज अग्रवाल, अजय मित्तल और शैलेश कुमार महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।