फतुहा: प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक आयोजित की गई
Fatwah, Patna | Dec 22, 2025 फतुहा प्रखंड सभागार भवन में बीडीसी की बैठक आयोजित की गई है। बैठक के अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार ने किया है। बैठक में कम राशन दिए जाने, नल जल योजना की बदहाली, पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन की उपलब्धता, स्कूलों में पढ़ाई, बीज वितरण में अनियमितता आदि का प्रश्न जन प्रतिनिधियों ने उठाया है। मौके पर प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे है।