चकरनगर: लवेदी के चन्द्रपुरानिहाल सिंह में कूलर का प्लग लगाते समय महिला को लगा करंट, उपचार के बाद घर भेजा गया
लवेदी थानाक्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा निहाल सिंह निवासी शीतल (21) पत्नी ज्ञानेश घर में कूलर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आकर घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल 50 शैय्या अस्पताल बकेवर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. रविन्द्र शाहू ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया.