मुगलसराय: पड़ाव भोजापुर मार्ग से शौक और जल्द अमीर बनने की चाहत में छात्र बने लुटेरे, चंदौली पुलिस ने 4 को दबोचा
मुगलसराय के पड़ाव भोजापुर मार्ग से मुनीब से हुई ₹1.34 लाख की लूट का चंदौली पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹60 हजार नगद, दो बाइक, चार मोबाइल और लूटा गया बैग बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी छात्र हैं, जिन्होंने जल्द अमीर बनने और शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया।