हिसुआ: कोलकाता बस स्टैंड के पास अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी
Hisua, Nawada | Sep 11, 2026 हिसुआ के कोलकाता बस स्टैंड के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नारदीगंज प्रखंड के बीकू गांव निवासी छोटू मांझी के रूप में हुई है।