नरेला: आउटर नॉर्थ पुलिस ने सक्रिय चोरी गिरोह के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में 9 चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का ई-ऑटो, मोबाइल फोन, आभूषण और पानी की मोटरें बरामद हुईं। पुलिस ने आगे की जांच जारी रखी है।