सिंगरौली: एनटीपीसी कैनाल में मिला युवक का शव, विन्ध्यनगर पुलिस ने जांच शुरू की
विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी के डिस्चार्ज कैनाम में मंगलवार को एक युवक का शव तैरता देखा गया। आस-पास लोगों ने इसकी सूचना विन्ध्यनगर थाने में दी। विन्ध्यनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान विवेक कुमार उपाध्याय निवासी धतुरा बरवा टोला उम्र 21 वर्ष के रूप में हुयी है।