कटकमसांडी: छड़वा डैम के जंगल में सैनिक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
छड़वा डैम के जंगल में मिला आर्मी जवान का शव, पुलिस जांच में जुटी हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में स्थित छड़वा डैम के जंगल से शुक्रवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान धनंजय कुमार, पिता राजकुमार महतो के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धनंजय आर्मी में जवान था।