उरई: ग्राम ऐर में जलभराव की शिकायत पर एसडीएम ने लिया एक्शन, लापरवाह तीन अधिकारियों को दिए नोटिस
Orai, Jalaun | Jul 6, 2026 सोमवार की शाम 4:00 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ऐर से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर एसडीएम ज्योति सिंह ने जल भराव की शिकायत पर निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान तीन अधिकारियों के लापरवाही पाई गई जिसको लेकर एसडीएम ने तीनों अधिकारियों को नोटिस दिए साथ ही जल भराव की समस्या को जल्द से जल्द खत्म करने के कड़े निर्देश दिए