शाहजहांपुर: गर्रा 147.75 और खन्नौत 145.35 मीटर पर, खन्नौत में 65 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी, प्रशासन हुआ अलर्ट
शाहजहांपुर। सोमवार सुबह 8 बजे की बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार गर्रा नदी का जलस्तर 147.75 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 148.80 मीटर से 1.05 मीटर नीचे है। वहीं खन्नौत नदी का जलस्तर 145.35 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 145.75 मीटर से महज 40 सेंटीमीटर नीचे है। खन्नौत के जलस्तर में कल सुबह की तुलना में 65 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।