नीलोखेड़ी: नीलोखेड़ी विधानसभा में 13 अगस्त को निकालेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लहराएंगे तिरंगा
13 अगस्त को तरावड़ी से सुबह 9 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकलेगी। नीलोखेड़ी विधानसभा में हजारों लोग तिरंगा लेकर भाग लेंगे। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है। यह यात्रा भगत सिंह चौक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर खत्म होगी।