भीलवाड़ा: सुबह 9 बजे से पेट्रोल पंप हुए बंद, पंपों पर उमड़ी भीड़, लंबी कतारों में लगे वाहन
भीलवाड़ा। पेट्रोल पंपों के रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रखने के निर्णय व आज दिनांक 18 मई को सुबह 9 बजे से पेट्रोल पंप बंद रहने की सूचना के के बाद शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे।