पटेरा: हटा पटेरा मार्ग चौरसिया पंप के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, घायल, इलाज जारी
Patera, Damoh | Sep 6, 2026 हटा पटेरा मार्ग पर चौरसिया पंप के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है जानकारी के अनुसार बाइक सवार मुरारी उम्र 32 वर्ष निवासी कोडिया जो कि अपने घर जा रहा था कि हटा पटेरा मार्ग पर चौरसिया पंप के पास अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया जिसे डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया जहां घायल बाइक सवार का इलाज जारी है।