सत्तर कटैया: सत्तर गांव से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में बिहरा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
सत्तर गांव से 6 दिन पूर्व एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर एक युवक ने भगा लिया था। बिहरा थाना पुलिस ने पहले भगाई गयी नाबालिग लड़की को बरामद किया। पीड़ित घरवालों द्वारा इस मामले में बनाये गये आरोपी युवक सोनू कुमार(सिमरी बख्तियारपुर) को भी गिरफ्तार किया गया। बिहरा थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस ने आवश्यक पुछताछ कर उसे न्यायालय भेज दिया है।