सत्तर कटैया: सत्तर पंचायत के एक गांव से 5 दिन पूर्व नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में बिहरा पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद
सत्तर पंचायत के एक गांव से पांच दिन पूर्व भगाई गयी नाबालिग लड़की को बिहरा थाना पुलिस ने बरामद किया। बिहरा थाना पुलिस द्वारा लड़की बरामदगी के बाद इस मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि पांच दिन पूर्व सत्तर पंचायत के एक गांव से बहला फुसलाकर एक नाबालिग लड़की को एक युवक ने भगा लिया था। पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस से लड़की बरामदगी की मांग की थी।