विकसित ग्राम पंचायत योजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम
आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मुजफ्फरपुर में **विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP)** से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन **उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर** द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में **मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्यपालक अभियंता, विकसित भारत जी-राम जी तथा कार्यक्रम पदाधिकारी, सरैया एवं गायघाट** द्वारा सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों, कनीय अभियंताओं एवं पंचायत तकनीकी सहायकों को **विकसित ग्राम पंचायत योजना, Secure 2.0 मॉड्यूल तथा विकसित भारत जी-राम जी के साथ कन्वर्जेंस के माध्यम से योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन** के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर **योजनाओं के प्रभावी चयन, अभिसरण, गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन एवं सहभागी योजना निर्माण** की क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar