सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग कामराय चौक के समीप शुक्रवार देर रात 10 बजे एक ई-रिक्शा पलटने से पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया गया।ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मानस श्री ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया