टीकमगढ़: कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने जुड़ावन में लगाई रात्रि चौपाल, लोगों की समस्याएं सुनकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा आज ग्राम जुड़ावन जनपद पंचायत टीकमगढ़ में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।