नानपारा: रुपईडीहा व रिसिया में दहेज की मांग ना पूरी होने पर दो विवाहिताओं को घर से निकाला, केस दर्ज
बुधवार की शाम 7:00 बजे रिसिया व रुपईडीहा थाना क्षेत्र की दो महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी। रिसिया थाना क्षेत्र के बहाबूलिया निवासी तहसीम ने महिला थाना में तहरीर दी। आरोप है की गांव निवासी पति इमरान खान सफीकुल नायक हिना ने अतिरिक्त दहेज में 2 लाख व बाइक की मांग पूरी न होने पर 18 अक्टूबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया था।