नानपारा: भवनियापुर गांव के पास कई सालों से खराब पड़ा नलकूप, किसानों को हो रही भारी समस्या, फसल को लेकर चिंतित किसान
बुधवार की शाम 5 बजे विकास खंड नवाबगंज के अंतर्गत भवनियापुर में किसानों की फसलों को पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकारी नलकूप लगा हैं। लेकिन यह नलकूप खराब पड़े होने के कारण किसान काफी परेशानी में हैं। धान की फसल में घाटा उठा चुके किसानों को गेंहू की फसल का सहारा है लेकिन नलकूपों से समय से पानी न मिल पाने के कारण इस फसल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।