नानपारा: नानपारा कोतवाली की पुलिस ने दिवाली पर्व के मद्देनज़र नानपारा नगर में किया फ्लेग मार्च, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नानपारा नगर में बुधवार की शाम 7 बजे प्रभारी निरीक्षक ने फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक नानपारा ने नानपारा में भ्रमण कर लोगों से बातचीत की। सीओ ने लोगों से अपील की उन्होंने कहा कि दीपावली त्यौहार को सभी लोग सौहार्द पूर्ण से बनाएं। सभी लोग त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराए।