कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के भंडाफोड़ का मामला, एएसपी ने दी जानकारी
शुक्रवार की शाम 4 बजे जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना कासगंज, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 अभियुक्तों को कासगंज-सोरों रोड स्थित जिला अस्पताल तिराहे से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है।