नौतन: शिवराजपुर गांव से नौतन पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से शराब बरामद की, धंधेबाज फरार
पुलिस ने 5- 6 दिसंबर के दरम्यानी रात्री करीब 12:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नौतन थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब कारोबारियों द्वारा गंडक नदी के दियारा के रास्ते शिवराजपुर गांव में शराब लाने की योजना है इस सूचना पर नौतन थानाध्यक्ष शिवराजपुर गांव में अपनी टीम के साथ निगरानी करते हैं।