सरदारपुर: राजगढ़ में शासकीय स्कूल परिसर में जुआ खेल रहे 7 लोग पुलिस द्वारा पकड़े गए, ₹3350 ज़ब्त
Sardarpur, Dhar | Oct 13, 2025 धार एसपी मयंक अवस्थी ने जुआ खेलने वाले व सट्टा चलाने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसने के संबंध में जिला धार के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था। एससपी पारूल बेलापुरकर व विजय डावर के निर्देश पर एवं सरदारपुर SDOP विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में राजगढ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की हैं।