टीकमगढ़: गनियारी तिगैला के पास सड़क हादसा, दो लोग घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती, एक मेडिकल कॉलेज रेफर
गनियारी तिगैला के पास सड़क हादसे मे दो लोग घायल हो गए। भैंसवारी गांव निवासी रोहित नाम का युवक अपने साथी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में से अपने गांव की ओर आ रहा था, रास्ते में गनियारी तिगैला के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई,जिससे दोनों लोग घायल हो गए। एक घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, दूसरे घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।