मैं सरपंच बनी तो गांव में कोई कुंवारा नही रहेगा, सबकी शादी की गारंटी मेरी
उम्मीदवार अनिता सैनी का बयान पूरे प्रदेश में हो रहा वायरल।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
जयपुर। देश में या फिर दुनिया के किसी भी लोकतांत्रिक देश में जब भी कोई चुनाव होता है, तो वहां नेता अक्सर सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और विकास जैसे पारंपरिक वादों के साथ जनता के बीच जाते हैं।
लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं जिले एक गांव से एक ऐसा चुनावी वादा सामने आया है, जिसने चुनावी वादों की परिभाषा ही बदल दी है। यहां सरपंच पद की एक महिला उम्मीदवार का अजीबोगरीब और अनोखा वादा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।
बता दें कि झुंझुनूं जिले के झाझड़ गांव की रहने वाली अनीता सैनी आगामी सरपंच पद के चुनाव मैदान में उतरी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता से एक ऐसा वादा किया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
अनीता सैनी ने अपने भाषण और प्रचार के दौरा�