माकड़ी: ग्राम काटागाँव के स्कूल ग्राउंड में एसटी, एससी व ओबीसी समाज की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न
माकडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत काटागाँव के स्कूल ग्राउंड में शनिवार को एसटी, एससी व ओबीसी समाज की जिला स्तरीय बैठक हुई।जिसमें संगठन के विस्तार एवं बस्तर के मूल निवासियों के लिए विकास, शिक्षा, उन्नति एवं अधिकार को जागृत करने के संबंध में संगठन को ग्राम, ब्लॉक, जिला व संभाग स्तर पर संगठित करके क्षेत्र के वन आंचल क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों के अधिकारों पर चर्चा की गई।