इंदौर: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर युवक कांग्रेस का जनसंपर्क तेज, युवाओं से एकजुट होने की अपील 📢🇮🇳
आगामी 19 सितंबर को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे लेकर उज्जैन में युवक कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में महानंदा नगर में एक विशेष शिविर लगाकर युवाओं से संवाद किया गया और कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए। इस दौरान तराना विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। नेताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के छात्र को अपने रोजगार, अधिकार और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी।
#IndoreNews #RahulGandhi #YouthCongress #ChhatronKiGoonj #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 9, 2026