सुनेल: सुनेल में धूमधाम से निकाली गई शिव बारात, भक्त शिव भक्ति में लीन दिखे
Sunel, Jhalawar | Feb 26, 2025 बुधवार दोपहर 2 बजे से सुनेल के कचहरी चौक में स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से महाशिवरात्रि पर धूमधाम से शिव बारात निकाली गई।शिव बारात में शिवभक्त पूरी तरह से भक्तमय नजर आए।बैंड बाजा व ढोल नगाड़ा के साथ बाहर से आए कलाकार ने शिव बारात का आकर्षण का केंद्र रहे।कलाकार शिव पार्वती एवं शिव बारात के भूतों का स्वांग में थे।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।