सुनेल: भारत विकास परिषद शाखा सुनेल के वार्षिक चुनाव हुए सम्पन्न, प्रमोद गुप्ता बने अध्यक्ष
Sunel, Jhalawar | Feb 23, 2025 भारत विकास परिषद शाखा सुनेल के वार्षिक चुनाव त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुए।चुनाव प्रभारी राजेश टेलर ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि नवीन सत्र के लिए भारत विकास परिषद शाखा सुनेल के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,सचिव नरेंद्र राठौर व कोषाध्यक्ष शैतान सिंह नागर को सर्वसम्मती से बनाया गया।