रुदौली: गोरखपुर से दिल्ली जा रही बिहार की डबल डेकर बस भेलसर में अनियंत्रित होकर पिलर से टकराई, 1 की मौत, 32 घायल
खबर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर की है, जहां शनिवार रविवार की मध्य रात्रि में गोरखपुर से दिल्ली जा रही बिहार की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पिलर से टकराकर पलट गई, हादसे में 1 गोरखपुर के यात्री अमित शर्मा पुत्र रामजी शर्मा उम्र लगभग 28 वर्ष की मौत हो गई है, तो वही 32 यात्री घायल बताए गए है, 19 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया ।