बटियागढ़: हरदुआ जामसा गांव में डायरिया से एक महिला की हुई मौत, आधा दर्जन मरीज भेजे गए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र
बटियागढ़ ब्लाक के हरदुआ जामसा गांव में डायरिया का कहर जारी है,गांव में दर्जनों लोग उल्टी, दस्त से पीड़ित हैं, करीब आधा दर्जन मरीज मंगलवार देर रात बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए.गांव में डायरिया से एक 35 वर्षीय महिला सरोज बाई लोधी की मौत भी हो गई मृतिका को परिजन अस्पताल से घर ले गए,हालांकि डॉक्टरों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की,मरीज व परिजनों ने जानकारी दी