बंदगांव प्रखंड कार्यालय सभागार में लीड्स संस्था के तत्वाधान में मनरेगा महिला मेटों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी भीखम कुमार ने सभी महिला मेटों को मनरेगा मजदूरों का अनिवार्य रूप से ई केवाईसी पूर्ण करने का निर्देश दिया।