#ई,दिनेश सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में की भागीदारी, जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि
#बलिया, #12अक्टूबर,।
भाजपा नेता ई. दिनेश सिंह ने सोमवार को बैरिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जयप्रकाश नगर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद पांडेयपुर में अमन के यहां आयोजित जन्मदिन समारोह में पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बैरिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सच्चिदानंद सिंह से उनके आवास पर मुलाकात भी की।
ई. दिनेश सिंह ने पत्रकार सुधाकर शर्मा की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं, पचरुखिया में दयाछपरा निवासी मनोरंजन राम के बड़े भाई एवं सीआरपीएफ के पूर्व कर्मी घनश्याम राम के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। हेवंतपुर निवासी राजन पांडेय के पिता धीरेन्द्र पांडेय के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।
गौरतलब है कि ई. दिनेश सिंह बैरिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। वह भाजपा से विधानसभा टिकट के दावेदार भी हैं।
#ईदिनेशसिंह #बैरियाविधानसभा #बलिया #भाजपा #जयप्रकाशनारायण #लोकनायकजयप्रकाशनारायण #श्रद्धांजलि #जनसंपर्क #बैरिया #उत्तरप्रदेशराजनीति #सामाजिककार्यक्रम #बलिया24न्यूज़