स्याना: नगर के बुगरासी मार्ग पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली दे रहे हैं बड़े हादसे को न्योता, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
Siyana, Bulandshahr | Oct 15, 2026
नगर के बुगरासी मार्ग पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली लगातार किसी बड़े हादसे को न्योता देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली मार्ग पर अनियंत्रित होता दिखाई दे रहा है। इस कारण लोगों को हर समय किसी बड़ी अनहोनी का डर लगा रहता है। वही लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।