बेगूसराय: सिमरिया कल्पवास मेला का DM एवं SP ने किया उद्घाटन, दिए कई निर्देश
सिमरिया कल्पवास मेला का डीएम रिची पांडे एवं एसपी मनीष ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं विधि व्यवस्था संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.