खानपुर: खानपुर कस्बे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक गुर्जर के नेतृत्व में समस्याओं को लेकर विशाल रैली निकाली
खानपुर कस्बे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर विशाल रैली निकाल जोरदार प्रदर्शन किया। कस्बे के कृषि उपज मंडी परिसर से विशाल रैली प्रारंभ हुई जो भीषण गर्मी में 5 किलोमीटर पैदल चलकर कस्बे के मिनी सचिवालय पहुंचे जहां पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया ।