लालगंज: भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में जेसीबी से टकराकर घायल हुए 32 वर्षीय बाइक चालक की उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में हुई मौत
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग भैसोंड़ बलाय पहाड़ गांव में शनिवार के रात जेसीबी के टक्कर से घायल बाइक सवार पति की उपचार के दौरान रविवार सुबह मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी व पुत्री का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रविवार करीब 11:00 बजे दिन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।