बंजरिया: सीओ के हड़ताल पर जाने के बाद प्रशासन ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को प्रभारी सीओ बंजरिया बनाया
सीओ के हड़ताल पर चले जाने के बाद प्रशासन द्वारा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को बंजरिया का प्रभारी सीओ बनाया गया। गुरुवार 12 बजे बीडीओ अजय कुमार प्रिंस से प्रभारी सीओ जलालुद्दीन अख्तर ने प्रभार लिया। योगदान के बाद प्रभारी सीओ ने कर्मियों के साथ बैठक कर आम लोगो के कार्यो का तत्काल निष्पादन करने का निर्देश दिया। कहा कि आम लोगो को परेशानी नही हो इसका सभी ख्याल रखे।