पीरो: पीरो में भड़की सियासी गर्मी, अनिल पांडे के एनकाउंटर वाले वायरल बयान से मचा हड़कंप
Piro, Bhojpur | Jul 3, 2026 पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार पांडे उर्फ सुनील पांडे एवं उनके भाई पूर्व एमएलसी हुलास पांडे को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने पीरो की सियासत में हलचल तेज कर दी है। शुक्रवार की दोपहर 1:00 के करीब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।