बांका: कसबा पंचायत के एक गांव से शादी के लिए युवती का अपहरण, परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Banka, Banka | Nov 21, 2024 जिले के कसबा पंचायत के एक गांव से शादी के नियत से युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों के द्वारा पहले तो युवती की काफी खोजबीन की। किंतु सुराग पता नहीं चलने पर गुरुवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे पीड़ित परिजन थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दो लोगों के विरुद्ध शिकायत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।