बांका: सर्पदंश से ग्रसित बाथ गांव निवासी दिव्यांग युवक सांप लेकर पहुंचा अस्पताल, चिकित्सकों ने किया भागलपुर रेफर
Banka, Banka | Nov 21, 2024 बाथ गांव के सर्प दंश से ग्रसित दिव्यांग युवक प्रभाष यादव गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे सांप लेकर के ही इलाज कराने कुर्मा सीएचसी पहुंच गए। जिससे अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई और देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ अशोक मंडल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मरीज प्रभाष यादव को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।