बांका: लखनौडी पंचायत में बाल संरक्षण सप्ताह को लेकर बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई
Banka, Banka | Nov 21, 2024 लखनौडी पंचायत में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह के अवसर पर बाल संरक्षण समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उड़ान परियोजना के तहत मुखिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान बाल अधिकारों के संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर चर्चा हुई।